नोट : यह मूल ब्लॉग " अनंत अपार असीम आकाश" की मात्र प्रतिलिपि है, जिसका यू.आर.एल. निम्न है:-
आपके परिचर्चा,प्रतिक्रिया एवं टिप्पणी हेतु,मेरी डायरी के पन्नो से प्रस्तुत है-
आँधियों का दौर है
आँधियों का दौर है , सर झुकाकर चलने दो ।
आँधियों के बाद भी , सर उठाकर चलना है ।
जग भले कहे इसे कायरता , कौटिल्य की ये कूटनीति ।
इसके बिना सफल कब , होती कोई युद्ध नीति ।
हर सर की होती मर्यादा , हर दर पे झुकना ठीक नहीं ।
लेकिन बिना सबब के कोई , शीश गवाँना उचित नहीं ।
वो वृक्ष उखड जाते है जो , हर छण तन कर रहते है ।
जीवित रहते वृक्ष वही जो , कुछ पल नम्र भी रहते हैं ।है आज अगर सत्ता उनकी , मदमस्त उन्हें तुम और करो ।
तुम शीश झुकाकर भले चलो , मठ्ठे से जड़े उनकी भरो ।
फिर जब होगा अंतिम फैसला , सीने पर तीर चलाना तुम ।
विस्मित करके अरि-दल को , फिर विजयी शीश उठाना तुम ।
Monday, September 20, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, कूटनीति, मेरी कविताएँ | 1 Comments
क्या कमी थी दुश्मनों की, फिर दोस्ती करने चले ?
क्या कमी थी दुश्मनों की , फिर दोस्ती करने चले ?
क्या पीठ में थे घाव कम , तुम गले मिलने चले ?
इससे अच्छा था कि तुम, दुश्मनों को खोजते ।
कम से कम धोखे से वो , दोस्ती करते नहीं ।
तुम ना यू हैरान हो , क्या ये उल्टा राग है ।दुश्मनी कैसी भी हो , कुछ दोस्त रहते है वहां ।
दुश्मनी की ओट में , अक्सर वफ़ा करते यहाँ ।
दोस्ती बिन स्वार्थ के , कौन करता आज है ।
कौन कहता है कि दुश्मन , दोस्त से अच्छा नहीं ।
कम से कम दिल पे हमारे , घाव तो करता नहीं ।क्या कमी है दोस्तों की , दुश्मनों के बीच भी ।
बस एक नजर देखो जरा , दुश्मनों के बीच भी ।
हित सधे अपना अगर , दोस्ती दुश्मन करे ।
जग के दिखावे के लिए , दुश्मनी करता रहे ।स्वार्थ हो अपना अगर, दोस्त है दुश्मन बने ।
बस दिखावे के लिए , वो दोस्ती करता रहे ।
Wednesday, August 18, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, कूटनीति, दर्शन, प्रश्नकाल, मेरी कवितायेँ, राग-रंग | 0 Comments
जल में रहकर मगर से बैर ?
मित्रों
आप सभी ने एक कहावत बहुत बार सुनी होगी :-
अब जो मेरी जीव्हा से निकल गया उसे खरा भी साबित करना होगा वर्ना कौन मानेगा ..?
आजकल तो वैसे भी मुफ्त की सलाह पर कोई ध्यान नहीं देता है , भले ही वो कितने ही काम की क्यों ना हो ।
तो चलिए अपने कथन को विसुद्ध तार्किक रूप से किसी निर्मेय , प्रमेय की तरह साबित करता हूँ :-
कथन :- " जल में रहना हो तो मगर से बैर करके रहो "
अर्थ :- जल में सुरक्षित रहना हो तो मगर से बैर करके रहो ।
तो फिर समझ लीजिये कि आप का काम तमाम !!!
Wednesday, August 04, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कूटनीति, गिद्ध साहित्त्य, जन-संवाद, दर्शन, प्रबंधन | 0 Comments
पांडव बन कर रहें....
- युधिष्ठिर :- युद्ध में स्थिर रहने वाला धर्म ,विवेक , बैराग्य।
- भीम :- दृढ संकल्प, बल ।
- अर्जुन :- एकाग्रता, एकनिष्ठा ।
- नकुल :- कुलहीन ज्ञान ।
- सहदेव :- लगन (भक्ति) ।
तब"काल का चक्र जब,
रच रहा कुचक्र हो ।
और उससे बचने का ,
हो ना कोई रास्ता ।
द्वार सब बंद हो ,
और रास्ते भी तंग हों ।
बढ़ रहा कुचक्र हो ,
चल रहा नित चक्र हो ।
ध्यान रहे कि कुरुक्षेत्र की लडाई केवल द्वापर तक सीमित ना रहकर आज भी हमारे जीवन की दिन प्रतिदिन की घटना है ।बचने को काल से ,
दो ही हैं रास्ते ।
रोंक दो चक्र को ,
और तोड़ दो कुचक्र को।
या तोड़ दो चक्र को ,
और रोंक दो कुचक्र को ।
फिर ना कोई चक्र होगा ,
ना ही कुचक्र होगा ।।"
Thursday, July 29, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कूटनीति, जन-संवाद, दर्शन, प्रबंधन, मेरी कवितायेँ | 1 Comments
खेल तुम्हारा, गणित हमारा
मित्रों ,
मेरे किसी गुरु को उनके किसी गुरु ने सिखाया था,
जो मुझको उन्होंने अनजाने में बतलाया था......
मगर मैंने उसे "एकलव्य" सा अपनाया था ,"If you want to Win them ,
Then Join them,
Learn their Game from them,
Get Mastership in there game,
Then,Beat them in their Game....!"
पर दुख है, इसे सबसे पहले उनपर ही अजमाया था ।
हतप्रभ ना हों तुम इतना , जो बोया था वो पाया है ।
तुमसे सीखे दाँव सभी , मैंने तुम पर ही अजमाया है ।
सब गणित तुम्हारी अपनी , सब खेल वही पुराना है ।
मैंने चुने हैं अपने मोहरे , बाकी सब नियम तुम्हारा है ।
पहली चाल उन्हें देकर , उनसे शुरू कराया जाता है।
कैसे पिटवाकर अपने मोहरे , जाल बिछाया जाता है ।
कैसे अपने राजा का , किला बनाया जाता है ।
कैसे प्यादों की कमजोरी का , लाभ उठाया जाता है ।कैसे अपनी कमजोरी का , लाभ उठाया जाता है ।
कैसे घोड़ों के बल पर , टेढ़ी चाल चला जाता है ।
कैसे तिरछी ऊँट चाल से , वजीर गिराया जाता है ।
कैसे हाथी के बल पर , दुश्मन को रौंदा जाता है ।
कैसे वजीर सामने लाकर,शह मात बचाया जाता है।
कैसे एक चाल से केवल, बाजी को पलता जाता है।
कैसे प्यादों के बल पर , राजा को जीता जाता है ।
(२.)हतप्रभ ना हों तुम इतना , जो बोया था वो पाया है ।
तुमसे सीखे दाँव सभी , मैंने तुम पर अजमाया है ।
सब पत्ते फेंटे तुमने है , और तुरप तुम्ही ने खोला है ।
मैंने चले है अपने पत्ते , बाकी ये खेल तुम्हारा है । दो और दो को पाँच बनाकर , कैसे पेश किया जाता है ।
नहले पर दहला देकर आगे , कैसे चाल चला जाता है ।
कैसे गुलाम के जोर पर राजा , औरों का गिरवाते है ।
कैसे बदरंग रानियों को , रंग की दुग्गी से पिटवाते है ।
सत्ते पर सत्ता चलकर भी , कैसे रंग जमाते है ।बावन पत्तो के खेल में , कैसे अपनी धाक जमाते है ।
कैसे गिनकर औरों के पत्ते , अपनी गणित बिठाते है ।
कैसे इक्के पर तुरुप चाल से , अपना हाथ बनाते है ।
कैसे पढ़कर चेहरों को , हम अपना जाल बिछाते है ।
चुपचाप इशारों से केवल , कैसे साथी को समझते है ।
कैसे कमजोर पत्तों से , सेंध लगाया जाता है ।
कैसे तुरुप के इक्के से , धाक जमाया जाता है ।
नाराज ना हों तुम अपने पर , क्यों खेल मुझे बताया है ।हतप्रभ ना हों तुम इतना , जो बोया था वो पाया है ।
यूँ तुमने सिखाया नहीं मुझे , अनुभव से ज्ञान ये पाया है ।
सत्ता का था घमंड तुम्हे , आँखों पर तेरे पर्दा था ।
बदला लेना है तुमसे , ये मेरा बरसों का सपना था।
तुमसे सीखे दाँव सभी , मैंने तुम पर ही अजमाया है ।
जब आज फंसे हों बुरे यहाँ , क्यों व्याकुल होते हों इतना ।
याद करो तुम थोड़ा सा , तुमने औरों को लूटा कितना !
(original - १६/०७/२००४, Modified टुडे)
Thursday, July 22, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, कूटनीति, मेरी कवितायेँ | 8 Comments
साम दाम और दंड भेद - प्रबंधन के चार सूत्र
वेदों में लिखा है "साम दाम और दंड भेद" वह अचूक मन्त्र हैं जिससे तीनों लोकों के महिपलों , दसों दिशावों के लोकपाल , समस्त महिपाल एवं उनके अधीन समस्त भू-पाल एवं सामान्य जान को अपने अधीन करने में समर्थ है।
"साम दाम और दंड भेद" चतुर्मुखी हथियार है जो जन मानस के संचालन हेतु तभी अमोघ है जब इनका प्रयोग सजगता से किया जाय। ये मानव द्वारा प्रयोग किये जाने के अस्त्र हैं ना कि किसी मशीन के द्वारा। इसका प्रयोग कब, कहाँ,किस पर और किसके द्वारा किया जा रहा है उसके आधार पर निर्धारित किया जाता है कि इसके किस मुखाग्र से प्रहार किया जाय। इन्हें अचूक बनाये रखने के लिए आवश्यक है कि इनका प्रयोग किये जाते समय काल पात्र और स्थान का ध्यान रखा जाय। क्योंकि ये चारो अस्त्र सदैव एक सामान सभी पर प्रभावी नहीं होते है ना ही सभी व्यक्ति इसे समस्त रूपों में चलने के योग्य होते है ।
Wednesday, July 21, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कूटनीति, जन-संवाद, दर्शन, प्रबंधन | 0 Comments
© सर्वाधिकार प्रयोक्तागण
ब्लागाचार by विवेक मिश्र "अनंत" is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivs 3.0 Unported License.
Based on a work at vivekmishra001.blogspot.com.
Permissions beyond the scope of this license may be available at http://vivekmishra001.blogspot.com.
अनुरोध
शब्दों पर ना जाये मेरे,बस भावों पर ही ध्यान दें।
अगर कहीं कोई भूल दिखे,उसे भूल समझकर टाल दें।
खोजें नहीं मुझे शब्दों में,मै शब्दों में नहीं रहता हूँ।
जो कुछ भी मै लिखता हूँ, अपनी जबानी कहता हूँ।
ये प्रेम-विरह की साँसे हो,या छल और कपट की बातें हो।
सब राग-रंग और भेष तेरे,बस शब्द लिखे मेरे अपने है।
तुम चाहो समझो इसे हकीकत,या समझो तुम इसे फँसाना।
मुझको तो जो लिखना था, मै लिखकर यारो हुआ बेगाना।
विवेक मिश्र 'अनंत'





