नोट : यह मूल ब्लॉग " अनंत अपार असीम आकाश" की मात्र प्रतिलिपि है, जिसका यू.आर.एल. निम्न है:-
आपके परिचर्चा,प्रतिक्रिया एवं टिप्पणी हेतु,मेरी डायरी के पन्नो से प्रस्तुत है-
अल्ला हो अकबर - जय श्रीराम ।
रघुपति राघव राजा राम , जोर से बोलो जय श्रीराम ।
मंदिर वहीँ बनायेगे , चाहे देश में दंगा करवाएंगे ।
बच्चा बच्चा राम का , जन्मभूमि के काम का ।
सुलह नहीं हो पायेगी , रथ यात्रा फिर से आएगी ।
ये तो केवल झांकी है , अभी पूरा नाटक बाकी है ।
याचना नहीं अब रण होगा , संघर्ष बड़ा भीषण होगा ।
नीव खोद हम डालेंगे , मंदिर अवशेष निकालेंगे ।
सपथ तुम्हे श्रीराम की , अबकी बारी राम की ।
जन्म भूमि के काम ना आये , वो बेकार जवानी है ।
रक्त ना खौले इस पर भी, वो रक्त नहीं बस पानी है ।
राम लला हम आयेंगे , ढांचा सभी ढहायेंगे ।
मंदिर अबकी बनायेंगे , हम धर्म ध्वजा फहराएंगे ।
जो न्याय नहीं कर पाएंगे , हम उनको सबक सिखायेंगे ।
इतिहास के काले पन्नों को , हम केसरिया कर जायेंगे ।
तेरे नाम पर अपनी रोटी , सेंक सदा हम खायेंगे ।
भारत वर्ष को कैसे भी हम , हिन्दू राष्ट्र बनायेंगे ।
अल्ला हो अकबर-अल्ला हो अकबर ,इस्लाम के काम हम आयेंगे ।फतवा जारी करो इमाम , लड़ने हम सब जायेंगे ।नमाज भले ना पढ़ पावे , हम मस्जिद वहीँ बनायेगे ।आक्रमणकारी बाबर के , नाम को सदा बचायेंगे ।क्या है साक्ष्य राम थे जन्मे , भारत वर्ष की भूमि में ।हाँ बाबर निश्चित आया था , चढ़ भारत वर्ष के सीने पे ।मंदिर बन गया अगर वहां , इस्लाम खतरे में पड़ जायेगा ।हम मर कर जन्नत जायेंगे , जिहाद के काम जो आयेंगे ।अगर बनी ना मस्जिद अपनी , खून खराबा हो जायेगा ।कश्मीर से लेकर केरल तक , हर चप्पा-चप्पा थर्रायेगा ।हमें ना समझो तुम कमजोर , पडोसी भाई भी आएगा ।जो हमसे टकराएगा , वो दोजख में जायेगा ।हँस कर लिया था पाकिस्तान , लड़ कर लेंगे हिंदुस्तान ।घास फूस जो खायेगा , वो क्या हमसे लड़ पायेगा ।ये कैसे हो सकता है , सुलह करें हम काफ़िर से ।कैसे माने उसे फैसला , जो ना हो मन माफिक से ।
Wednesday, September 15, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, कटाक्ष, प्रश्नकाल, मेरी कविताएँ, राजनीत, व्यंग बाण | 8 Comments
हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे ।
हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे , अंधे लूले हैं यहाँ सारे ।
हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे , राज पथों पर हैं अंधियारे ।हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे , जिंदाबाद कहो मिल सारे ।
हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे , होते रोज हैं वारे - न्यारे ।
हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे , जब बँटे रेवड़ी खाए सारे ।
हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे , कलयुग के दोनों है मारे ।२.
हम भ्रष्टन के भ्रष्ट हमारे , जो अपने वो हमें दुलारे ।
कौन पूंछता सत्य है क्या , किसे पड़ी है न्याय की ?
बस देख तमाशा पैसे का , यहाँ पैसा दे इंसाफ भी ।
रोजी रोटी उसे मिलेगी , जो बाँटेगा अपना हिस्सा ।सब्र नहीं यहाँ किसी को , सबको जल्दी घर है जाना ।
किसकी बारी आने वाली , ये सब है केवल किस्सा ।
चाह रहे है यहाँ सभी , एक छोटा रस्ता ही अजमाना ।
लेन देन से चलती दुनियां , जब मूलमंत्र है आज ये ।
खोजे कौन यहाँ भ्रष्टों को , हैं हर घर में वो आज रे ।
© सर्वाधिकार प्रयोक्तागण 2010 विवेक मिश्र "अनंत" 3TW9SM3NGHMG
Friday, August 13, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, कटाक्ष, मेरी कवितायेँ | 2 Comments
इंसानियत की खोज में
मैंने पूंछा क्या करोगे ? , खोज कर बेकार अब ।
जिन्दा रहने के लिए , क्या है वो खाती यहाँ ?
नाम क्या उसके पिता का , कौन उसकी माता है ?
कौन है भ्राता यहाँ और , मुझसे क्या अब नाता है ?
इंसानियत के नाम पर , ओंठ सिल कर चुप रहो ।
यदि मिल गयी इंसानियत , तुमको भूले से कहीं ।
भूल कर अपने दुखों को , रो पड़ोगे तुम वहीँ ।
बन चुका हैवानियत का , आज जब पहचान तू ।।

© सर्वाधिकार प्रयोक्तागण 2010 विवेक मिश्र "अनंत" 3TW9SM3NGHMG
Sunday, August 01, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, कटाक्ष, मेरी कवितायेँ | 1 Comments
एक पड़ोसी जनता की पाती एक पड़ोसी जनसेवक के नाम
सेवा में
स्वं-घोषित विकास पुरुष नितीश कुमार जी
ब्रेक...........
सीसी भरी गुलाब की , पत्थर पर पटक दिया।
बेशर्म सीसी तो ना टूटी , पत्थर चटक गया ।।
नोट :- कुछ ऐसा ही जुमला पहले के ज़माने के अधिकांश पत्रों में लिख जाता था मगर काल समय के अनुसार मैंने पुरातन को आज के स्वरुप के साथ लिखा है।
अब मै पत्र आगे लिखता हूँ-
"जब पूंछते है लोग हमसे , कब बेंचना ईमान है ?मै ये कहता हूँ सभी से , हर पल बिकाऊ ईमान है ।शर्त ये जो भाव हो , पाया ना कोई आज तक ।मेरा मोल दे दो मुझे , सब खोंल दूंगा राज तक ।हर चीज बिकती है यहाँ , खेल है सब भाव का ।
कौन क्या ले पायेगा , ये खेल नहीं है ताव का ।
कौन देता दाम है , कुछ भी बिना जांचे यहाँ ।
तो क्यों कोई कुछ बेंच दे, घाटे में अपना यहाँ ।
जिस छण मुझे मिल जायेगा, मोल मेरे भाव का।
सौदा करने को मै राजी , हो जाऊंगा ईमान का।
व्यर्थ झिकझिक ना करो, यदि दाम ना हो पास में ।
मुहमाँगा भाव ना मिला तो, इमानदार मै रहूँगा।।"
आप की एक पड़ोसी जनता
तो इन्ही शब्दों के साथ जय-राम जी की।
Friday, July 30, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कटाक्ष, जन-संवाद, प्रश्नकाल, मेरी कवितायेँ, समसामयिक | 1 Comments
खोखले आदर्श और कोरे सिद्धांत..।
खोखले आदर्श और कोरे सिद्धांत,दूर से बड़े मनोहारी लगते है ।उनके आगे छठा बिखेरते सप्तरंगी,इन्द्रधनुषों के रंग भी फींके लगते है।लेकिन क्या हकीकत में ऐसा ही होता है?पूंछो जरा उनसे जिन पर गुजरता है।ढोल की पोल का उनको पता होता है,शेर की खाल में सियार ज्यों चलता है।जब तक है किस्मत बिकता सब मॉल यहाँ,आगे कौन पूंछता क्या है तेरा हाल यहाँ ?अंत में लगनी है दोनों की बोली ,किसी अजायबघर में सजनी है डोली।
Thursday, July 29, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, कटाक्ष, मेरी कवितायेँ | 1 Comments
ईश्वर बनाम बेईमान सूदखोर
हे भगवान , क्या आप किसी बेईमान सूदखोर के समान है ?
अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो आपसे अनुरोध है कि इसका फल (यदि मेरा कथन सत्य है तो मेरा इनाम अथवा यदि मेरा कथन असत्य है तो सही वस्तुस्थित का ज्ञान) मुझे तत्काल प्रदान करने कि कृपा करें।
- मै जितना ही और अधिक हिन्दू धर्म और उसके पाप पुण्य के उपदेशों का चिंतन मनन करता हूँ ,
- आपके इच्छा के विरुद्ध कुछ भी घटित ना होने के सिद्धांत को सुनता और स्वीकार करता हूँ,
- आपकी परम सत्ता को स्वीकार कर उसमें अपनी आस्था रखता हूँ,
- आपके कर्म फल,भाग्य,प्रारब्ध और उसके जन्मो-जन्मो तक चलने वाले चक्र के बारे में सोंचता हूँ,
- जब आपने ही इस संसार की और मानव की रचना की और आप अभी भी इतने सर्वशक्तिमान है कि आपके इच्छा के बिना कोई कार्य नहीं हो सकता या उसका फल प्राप्त नहीं हो सकता (पौराणिक काल से ही कहा जाता रहा है कि "हरी इच्छा बिन हिले ना पत्ता") तो कैसे कोई मानव गलत कार्य की तरफ अग्रसर हो जाता है ?
- अगर शैतान के कहने या चाहने से मानव ऐसा करता है जैसा कि कुछ अन्य धर्म कहते है तो फिर क्या शैतान भी आपके सामानांतर सत्ताधारी है? और अगर ऐसा नहीं है तो फिर आप क्यों नहीं रोकते ?
- और अगर आपने मानव की रचना की थी तो उसके मस्तिष्क को इस प्रकार क्यों बनाया कि वह गलत कार्य की ओर आकर्षित हो ? यह रचनाकार की त्रुटी नहीं है क्या ?
- और अगर आप किसी गलत कार्य हेतु जिम्मेदार नहीं है और मानव स्वं में इतना सक्षम है कि वो आपकी इच्छा के बिना गलत कार्य करता जाय तो क्या आपके "हरी इच्छा बिन हिले ना पत्ता का सिद्धांत गलत नहीं होता? फिर अगर रावण, कंस आदि महामानव (जो स्वं के स्तर पर अधित सक्षम हो गए थे ) ने आपकी सत्ता को मानाने से माना किया तो उन्हें आपने पुन: जन्म लेकर क्यों मारा? क्या यह आज काल के ज़माने जैसा गरीबो का अमीरों के द्वारा किया जाने वाला उत्पीडन जैसा नहीं था ?
- कहीं इस गलत कार्यों में आपकी मौन स्वीकृत तो नहीं रहती? जिससे मानव सदैव अपराध बोध के साथ जीवन जीता रहे और आपसे अपने किये के लिए क्षमा मांगता रहे और आप लगातार उसके साथ पाप पुण्य का खेल खेल कर अन्त आकाश में कही दूर अकेले मजा लेते रहें ?
- मैंने धर्म गुरुवों से सुना है और बहुत सी पुस्तकों में पढ़ा भी है कि मरने के बाद बुरे लोंगो को दंड दिये जाने हेतु नरक और अच्छी लोगों को स्वर्ग मिलता है। तो वहीँ उसका हिसाब क्यों नहीं ख़त्म कर देते है? फिर बकाया लगाकर पुन: क्यों धरती पर भेजते है ?
- क्या यह बेईमानी नहीं है कि खाता बंद नहीं होगा ?
सादर
आपकी ही बनायीं एक मानव रचना ( विवेक मिश्र )
"अगर तुम्हे कोई सताता है , दुखी करता है, तुम्हारे साथ अन्याय करता है और आप यह सोंचते है कि ईश्वर उसे इसका दंड देगा तो आपको यह भी सोंचना होगा कि हो सकता है यह आपके द्वारा पूर्व जन्म में उस व्यक्ति के साथ किये गए किसी अन्याय का दंड इस जन्म में उसके माध्यम से मिल रहा हो। अत: आपको अपने साथ अन्याय करने वाले को आगे दंड मिलने की केवल पचास प्रतिशत ही आशा करनी चाहिए और अन्यायी को दंड ना मिलाने पर व्यर्थ में ईश्वर को दोष नहीं देना चाहिए।"
Thursday, July 29, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कटाक्ष, धर्म-कर्म, प्रश्नकाल | 0 Comments
देवता बनने की चाहत।
देवता बनने की चाहत , क्यों छुपाये मन में हों।
ठीक से देखो जरा , क्या मनुज बन पाये हों ?
लोभ के दलदल में , तुम धंसे हों इस समय ।
वासना के जाल को , काट पाये किस समय ?
जब लूट कर गैरों को , बाँटते अपनो में हों ।
फिर पाप के बीज से , चाहते क्यों पुण्य हों ?
कलुषित है मन अगर , व्यर्थ है चन्दन का टीका ।
कर्म अगर विपरीत हों, प्रवचनों का है मर्म फींका ।
केवल पोथी रटकर ही, धर्म का अर्थ है किसने जाना ?
छुधा कहाँ मिट पाती है , बिना पेट में जाये दाना ??
दौड़ जीतने के पहले , तुम्हे सीखना होगा चलना ।
देवतुल्य बनने से पहले, दानव से मानव है बनना ।

Tuesday, July 27, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, कटाक्ष, मेरी कविताएँ, राग-रंग | 2 Comments
दिल्ली चलो
दिल्ली चलो, दिल्ली चलो, दिल्ली अभी भी दूर है ।
जो मिली "आजादी" हमको , वो बड़ी मजबूर है ।
अब भी चलता है यहाँ , शासन किसी और का ।
नेता हमारे हैं मगर , फैसला किसी और का ।हों चुकी है हरित-क्रांति , सोना उगलते खेत है ।रोज लहराते 'तिरंगा' , पर नहीं बनता निशां ।
हिंद को ही भूलकर , 'जै-हिंद' हम कहते यहाँ ।
आपस में ही लड़ रहे , फिर बाँटने को देश हम ।
क्या करे नेताओं को , रह गया है काम कम ।
फिर भी देखो भूँख से, मर रही जनता यहाँ की ।
कहीं उफनती है नदी , है कहीं पड़ा सूखा पड़ा ।
कौन लेगा देश हित मे , कब कोई फैसला कड़ा ।
(भारत को पुन: नवीन क्रांति की जरुरत है...........क्या आप तैयार हैं निडरता के साथ..? )है यहाँ 'हिन्दू' कोई , कोई 'मुस्लिम' है यहाँ ।दिल्ली चलो,दिल्ली चलो दिल्ली अभी भी दूर है ।
नारा दिया था जिसने हमको, वो कहीं अब दूर है।
माँगा था उसने हमसे तब, खून की कुछ चंद बूंदें।
पर बहाया उसको हमने , घर के आंगन में कहीं।
सिख हैं कुछ लोग तो , 'ईसाई' भी रहते यहाँ ।
क्या जन्म लेगा देश में , कोई 'भारतीय' कभी?
या सोवियत-संघ की तरह, देश बिखरेगा अभी ?अफसोस है अफ़सोस है , देश फिर भी खामोश है।कब तलक सीमाओं पर, अपमान हम सहते रहेंगे।
कब तलक इस देश में, यूँ भष्टाचारी पलते रहेंगे ।
रोज अगणित ढल रही,टकसाल में मुद्रा यहाँ की।
फिर भी देखो चल रही,बाजार में मुद्रा कहाँ की ?
मर गए है लोग सब , या हैं नशे में धुत पड़े ?
दिल्ली चलो, दिल्ली चलो, दिल्ली अभी भी दूर है।
जो मिली आजादी हमको , वो बड़ी मजबूर है ।माँगती है जन्मभूमि , फिर कुछ नए बलिदान को।आवो चल कर फिर करें , हम इकठ्ठा खून को ।
खेतो में फिर से उगायें , क्रांति के नव-सूत्र को ।
झिझकोर कर हम जगाएं,फिर देश के नौजवाँ को।
क्रांति की घुट्टी पिलाये , देश के सब नौनिहाँ को।
आवो मिलकर हम सजाये , फिर नए संग्राम को ।
आगे बढ़कर हम बदल दें , विश्व के भूगोल को ।
और ढहा दे दासता के , शेष बचे अवशेष को ।हमने समझा था जिन्हें , ये देश के है पहरूवा ।पर ना देखो चूक जाना , तुम कहीं फिर भूल से ।
देश को रखना बचाकर , अब भेड़ियों के झुण्ड से ।
पहले भी जीती थी हमने , अपने जाँ पर बाजियां ।
अफ़सोस हमने सौंप दिया, कुछ गीधड़ो को हस्तियां।
अब वतन आगे बढेगा , अब वतन आजाद है ।
रोंक पाये वो ना अपने , अंतर्मन के लोभ को ।
देश को गिरवी रखा , बेंच कर स्वाभिमान को ।तो चलो हम प्राण करें , अब वतन आजाद होगा ।
कौमें जो रहती यहाँ, उनको वतन पर नाज होगा ।
देश में मुद्रा हमारी और, फैसले सब अपने होंगे ।
फिर ना कोई संघर्ष होगा, ना कोई बलिदान होगा।
Monday, July 26, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, कटाक्ष, जन-संवाद, प्रश्नकाल, मेरी कवितायेँ, राष्ट्र, समसामयिक | 1 Comments
दयनीय भाजपा के दया के पात्र गडकरी
"दयनीय भाजपा के दया के पात्र गडकरी" - गडकरी जी यह मै किसी प्रतिशोध में नहीं कह रहा हूँ ना ही व्यंग कर रहा हूँ क्योंकि ना तो मै कांग्रेसी हूँ, ना वामपंथी, ना मेरा लालू और मुलायम यादव से कोई नाता है, ना बुआ मायावती से निकट भविष्य में कोई लाभ प्राप्त होने की आशा है (बुआ मायावती इसलिए कहा क्योकि मेरे पिता और चाचा भी मतदाता है और वो उन्हें बहन मायावती कहते है) ।
हाँ मेरे जानने वाले अच्छे से जानते है कि अगर किसी के प्रति मुझमें ज्यादा अपनापन रहा है तो वो भाजपा ही है पर यह अपनापन कब तक चल पायेगा भगवान ही जाने क्योंकि भाजपा का मतदाता होने का अर्थ यह तो कदापि नहीं है कि मै भाजपा का अंध-भक्त हूँ ।
जनता दल के सम्बन्ध में एक घटिया जुमला आपने सुना होगा जिसका मर्यादित रूप आप को यहाँ बता देता हूँ "मुलायम सिंह यादव कि बुद्धि, वी पी सिंह का बल, मिटटी में मिल गया जनता दल"।
(अ-मर्यादित नाम की जगह जातिवाचक शब्द वाला और मिटटी की जगह जननांग वाला भी आप जानते ही होंगे मुझसे क्यों सीधे लिखवाकर मेरी छवि ख़राब कराएँगे)।
पर मै कभी धर्म जाति के भावनाओं में बहकर किसी दल का समर्थ नहीं रहा,जो दल तुष्टिकरण से हटकर राष्ट्र हित में लगा दिखा वही मेरा दल रहा।
लगता है मै भटक रहा हूँ ...
लोगो ने पूंछा अंगूठी कहा है तुरंत पहनो ,मैंने कहा कि अब क्या होगा जो होना था वो तो कल आप लोगों ने अंगूठी गिरा कर कर ही दिया। फिर भी लोग आशान्वित थे और मै भी जबरदस्ती का भाव खा रहा था तो मैंने भी लोगों से माफ़ी मंगवाते हुए उसे जेब से निकल कर पहन लिया और लोगो को भरोसा दिलाया लो मै हूँ ना सब ठीक हो जायेगा।
उधर अटल बाबा दिल्ली में धरने पर जा चुके थे, इधर इलाहाबाद हाई कोर्ट के विशेष जज ने सरकार के मुद्दे पर सुनवाई प्रारंभ कर दिया था।
चलिए अब वापस अपने मूल विषय पर आता हूँ ...........
अफ़सोस इस संसार में यह सब अनंत तक स्थायी नहीं रह सका और जहाँ एक तरफ समय के साथ-साथ मेरी सोने की अंगूठी घिसती गयी और उसमे दरार आने लगी (सोना जल्दी धिसता भी है और अगर उसमे मिलावट कम हो तब तो और भी जल्दी) वही दूसरी तरफ भाजपा भी घिसती गयी और उसमे दरार आने लगी ।
Friday, July 16, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कटाक्ष, जन-संवाद, प्रश्नकाल, राजनीत, समसामयिक | 2 Comments
माफ़ करो (मुलायम) सिंह
पहले ठगते हो जन के मन को फिर कहते हो भूल हो गयी.. ?
फिर से दो मौका हमको अब निष्ठांपूर्वक करेंगे सेवा ..!
स्वतंत्र धर्म-निरपेक्ष भारत को अस्थिर कर उसे जाति-पांति और संप्रदाय के खांचो में करने की सेवा....!
अहो पहले भी कहते थे कुछ लोग तुम्हे मुल्ला-आयाम सिंह !
क्यों जाति बदल ली तुमने जब साथ में आये कल्याण सिंह ?
पर इससे तुमको यह अधिकार नहीं मिल जाता है, जब जो चाहो वो पाठ पडावो , जैसा तुमको भाए वैसा सत्ता पाने को स्वांग रचावो ।
मित्र बताकर उसको अपना गलबहियां डाले फोटो खिचावाओ ।
रचो धर्म और धर्म-निरपेक्षता की तुम मनमानी परिभाषा,
फिर जब चाहो जिसको चाहो सांप्रदायिक बतलाओ ।
जन होने के नाते तुमको हक़ है जिसको चाहो मित्र बनाओ जिससे चाहो करो शत्रुता,
जैसा मन को भाए वैसा करते रहो संविधान की सीमा में।
पर क्या तुम भूल गए जिस क्षण कोई नेता होता है तब खो देता है अधिकार मनमाना स्वांग रचाने का।
पर तब रजवाड़ो की सत्ता थी जब राजा करते थे राज यहाँ ,
तब जनता नहीं हुआ करती थी केवल रंक रहा करते थे।
तुम राज वंश के नहीं हो राजा ना बेटा तेरा राजकुवर है ,
हाँ घर की दुकान है सपा अभी यह अमर सिंह कह गए यहाँ ।
अब लोकतंत्र है नेता जी, है वो भी समझदार जिन्हें देनी है मांफी
और मन को भाना कुत्ता मार के खाना नहीं रह गया है कृत्य मनमाना। ( परमिशन लेनी होगी जानवरों के सेवा दल से )
तब
थूको-चाटो , या पहले चाटो फिर थूको !
मै कब कहता? कि पहले थूक के तुमने सही किया या गलत किया था, या अब चाट के तुमने सही किया या गलत किया ?
पर यह केवल तब तक है जब तक थूक के छींटे ना जाएँ औरों पर।
"राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवादित परिसर" तुम्हारे कहने से केवल मस्जिद नहीं हो जाता है ।
यह सत्य नहीं है नेता जी...!
वर्ना तुम्हे बताते हम, नेताओं के बंजर कितने खेत हो गए ।
Friday, July 16, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कटाक्ष, जन-संवाद, प्रश्नकाल, मेरी कवितायेँ, राजनीत, व्यंग बाण, समसामयिक | 3 Comments
मेरी व्यथा...
© सर्वाधिकार प्रयोक्तागण 2010 विवेक मिश्र "अनंत" 3TW9SM3NGHMGऊब गया हूँ स्वांग रचाकर, वर्षो से मानवता का ।
चाह रहा हूँ ढोंग हटाकर, दानवता को जीने का ।
मन में बैठी घृणा है गहरे, करता दिखावा प्रेम का ।
तिरस्कार का गला दबाकर, करता दिखावा आदर का ।।
मन को भाता लोभ सदा पर, त्याग का पाठ पढाता हूँ ।
सच के नाम पर जाने कितने, झूंठ मै रोज सुनाता हूँ ।
बैर भाव को संचित कर, मै मित्र बनाता जाता हूँ ।
दानवता के मुखड़े पर,मानवता का रंग लगता हूँ ।।
कष्ट मुझे है दानवता को, रोज छिपाया करता हूँ ।
जग वालों की ख़ुशी के कारण,स्वांग रचाया करता हूँ ।
आखिर मै भी दानव हूँ, मेरा भी अंतर्मन है ।
मानव के जितना पाखंडी,नहीं अभी मेरा मन है ।।
०५/०५/२००४ को परमपूज्य लकड़-दादा पूर्व लंकाधिपति श्री श्री रावण जी, श्री कुम्भकरण जी ( टुच्चे विभीषण को छोड़कर जिसने राम के साथ जाकर लुच्चई की ) एवं लकड़चाचा मेघनाथ जी को इस आशय के साथ सादर समर्पित कि वो मुझे सच्चा दानव बनने का अभिशाप देंगे ।
Thursday, July 15, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, कटाक्ष, मेरी कवितायेँ | 0 Comments
© सर्वाधिकार प्रयोक्तागण
ब्लागाचार by विवेक मिश्र "अनंत" is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivs 3.0 Unported License.
Based on a work at vivekmishra001.blogspot.com.
Permissions beyond the scope of this license may be available at http://vivekmishra001.blogspot.com.
अनुरोध
शब्दों पर ना जाये मेरे,बस भावों पर ही ध्यान दें।
अगर कहीं कोई भूल दिखे,उसे भूल समझकर टाल दें।
खोजें नहीं मुझे शब्दों में,मै शब्दों में नहीं रहता हूँ।
जो कुछ भी मै लिखता हूँ, अपनी जबानी कहता हूँ।
ये प्रेम-विरह की साँसे हो,या छल और कपट की बातें हो।
सब राग-रंग और भेष तेरे,बस शब्द लिखे मेरे अपने है।
तुम चाहो समझो इसे हकीकत,या समझो तुम इसे फँसाना।
मुझको तो जो लिखना था, मै लिखकर यारो हुआ बेगाना।
विवेक मिश्र 'अनंत'







