नोट : यह मूल ब्लॉग " अनंत अपार असीम आकाश" की मात्र प्रतिलिपि है, जिसका यू.आर.एल. निम्न है:-
आपके परिचर्चा,प्रतिक्रिया एवं टिप्पणी हेतु,मेरी डायरी के पन्नो से प्रस्तुत है-
Showing posts with label अफवाह. Show all posts
Showing posts with label अफवाह. Show all posts
कल्कि पुराण : मेरा पुनर्जन्म
कहते है सतयुग में , मै ही हिरणाकश्यप था ।
मेरे कठोरतम शासन से , कम्पित सारा जग था ।
जन्म लिया प्रह्लाद ने , फिर मेरे ही अंश से ।
मुझे मारने के खातिर , याचना किया नरसिंह से ।
मर कर जब मै पहुंचा ऊपर , छीना सिंहासन इन्द्र का ।
घबड़ाकर देवो ने मुझसे , अनुरोध किया फिर जन्म का ।तब तक सतयुग बीत चुका था , पृथ्वी पर चल रहा था त्रेता ।बिखर चुके थे राक्षस सारे , छिन गया रसातल था उनका ।इस बार मै जन्मा ब्रह्मण था , पर प्रवित्ति वही राक्षसी थी ।मेरे कठोर तप के आगे , फिर झुक गयी दैवीय शक्ति थी ।रावण था मेरा नाम मगर , बन गया दशानन मै बल से ।छीन लिया सोने की लंका , अपने पराक्रम के बल से ।
लगा मिटाने फिर मै जग से , भोग विलास में डूबे प्राणी ।
हाहाकार मचा फिर जग में , लगे भागने कायर प्राणी ।
जन्म लिया फिर राम ने , और सौदा किया मेरी मृत्यु का ।
मृत्युलोक के बदले मुझको , सिंहासन दिया फिर इन्द्र का ।
मगर कुटिल था इन्द्र बहुत , उबा दिया मुझे स्वर्ग से ।
छोड़ा मैंने भोग विलास , लौटा करने धरती पर राज ।फिर मेरे लौटने के पहले , लौट चुके थे राम भी ।धरती पर आ गया था द्वापर , बीत चुका था त्रेता भी ।इस बार हुआ मेरा जन्म जहाँ , वो यदुवंशो का घर था ।भूल कर अपना बाहु-बल , वो पशु बल पर निर्भर था ।युवा हुवा तो मैंने मांगी , उत्तराधिकार में अपनी सत्ता ।मिली नही जब बातों से , छीन ली मैंने बल से सत्ता ।
मैंने कठोरतम नियमो को , फिर से लागू किये सभी ।
यज्ञ भाग के छिनने से , व्याकुल हो गए देव सभी ।
पाकर प्रेरणा मेरी ही , तब जन्म लिया फिर कृष्ण ने ।
मेरी कृपा से ही सारी , लीला किया सब कृष्ण ने ।
फिर से आया वो दिन जब , मुझको वापस स्वर्ग मिला ।
आराम मिला मुझको थोड़ा , जग को गीता ग्रन्थ मिला ।द्वापर बीता जब धरती पर , शासन कलयुग का आया ।कलयुग ने पाखंड रचाकर , मानव को फिर से भटकाया ।जाति पांति में बांटा समाज , भ्रष्टाचार को पनपाया ।धर्म के नाम पर मची लूट , बहु ईश्वर का युग आया ।देख जगत की हालत को , स्वर्ग में मै फिर रह ना पाया ।लेकर जन्म पुन: धरा पर , लो आप के मध्य मै वापस आया ।
© सर्वाधिकार प्रयोक्तागण 2010 विवेक मिश्र "अनंत" 3TW9SM3NGHMG
Sunday, September 19, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, अफवाह, कल्कि पुराण, मेरी कविताएँ | 0 Comments
अथ श्री//मती अफवाह ...
क्या कहना अफवाहों का , वो बेसिर पैर की होती है ।
कहाँ से उनका जन्म हुआ , ये बात छिपी ही रहती है ।
जन-मानस है संचरण मार्ग , और वायु वेग से चलती हैं ।
अल्प काल में सुरसा सा , सौ योजन का मुख करती हैं ।
अजर अमर अविनाशी होकर , झूंठ को सच में बदलतीं हैं ।
इनकी माया के आगे , दाल नहीं सच की गलती है ।
है शीश नहीं जिसे काट सकें , ना पैर हैं जिसको बांध सके ।
स्थूल नहीं काया इनकी , जिसको कैद में डाल सकें ।
विकसित हो मानव कितना , ना इसकी गति को थाम सके ।हो नगर मोहल्ला चाहे गाँव , अफवाह का जन्म ना टाल सके ।जितना ही प्रतिकार करो , उतनी यह बलवान बने ।कार्य सिद्ध हो जाने पर , स्वयं से अंतर्धान बने ।
© सर्वाधिकार प्रयोक्तागण 2010 विवेक मिश्र "अनंत" 3TW9SM3NGHMG
Friday, September 17, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, अफवाह, गिद्ध साहित्त्य, मेरी कविताएँ | 1 Comments
Subscribe to:
Posts (Atom)
© सर्वाधिकार प्रयोक्तागण
ब्लागाचार by विवेक मिश्र "अनंत" is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivs 3.0 Unported License.
Based on a work at vivekmishra001.blogspot.com.
Permissions beyond the scope of this license may be available at http://vivekmishra001.blogspot.com.
अनुरोध
शब्दों पर ना जाये मेरे,बस भावों पर ही ध्यान दें।
अगर कहीं कोई भूल दिखे,उसे भूल समझकर टाल दें।
खोजें नहीं मुझे शब्दों में,मै शब्दों में नहीं रहता हूँ।
जो कुछ भी मै लिखता हूँ, अपनी जबानी कहता हूँ।
ये प्रेम-विरह की साँसे हो,या छल और कपट की बातें हो।
सब राग-रंग और भेष तेरे,बस शब्द लिखे मेरे अपने है।
तुम चाहो समझो इसे हकीकत,या समझो तुम इसे फँसाना।
मुझको तो जो लिखना था, मै लिखकर यारो हुआ बेगाना।
विवेक मिश्र 'अनंत'

