नोट : यह मूल ब्लॉग " अनंत अपार असीम आकाश" की मात्र प्रतिलिपि है, जिसका यू.आर.एल. निम्न है:-
आपके परिचर्चा,प्रतिक्रिया एवं टिप्पणी हेतु,मेरी डायरी के पन्नो से प्रस्तुत है-
आइये अभिवादन करें
Thursday, September 23, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, जन-संवाद | 3 Comments
इस १००वे पोस्ट पर आप सभी से पुन: अनुरोध है..
प्रिय स्नेहीजन ,
खोजें नहीं मुझे शब्दों में, मै शब्दों में नहीं रहता हूँ ।
Wednesday, September 22, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, जन-संवाद, मेरी कविताएँ | 4 Comments
कल्कि पुराण
हे कलियुग के दीन दुखी प्राणियों , तुम्हारे कल्याण और आत्मा की शांति हेतु मै 'भगवान कल्कि' का मानव दूत तुम्हे चारो युगों की सम्पूर्ण कथा समय कम होने के कारण संक्षेप में सुनाता हूँ ,जिसे समझ पाना तो तर जाना वर्ना फिर व्यर्थ में मुझे ना सताना ।" श्री श्री १००००८ महर्षि विवेक
Tuesday, September 07, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कल्कि पुराण | 1 Comments
कौन हूँ मै ?
मैंने बहुत बार अपने बारे में लिखने की कोशिश की मगर हर बार कलम रुक जाती है , "क्या कहू , कैसे कहू , क्या बताऊ , क्या छुपाऊ ।"
आज भी मेरी हालत कुछ ऐसी है :-
फिर भी चलिए अपने बारे में विभिन्न कोणों से कुछ कहने का प्रयास करता हूँ फिर आपसे मिली राय के आधार पर पुन: अपना विशलेषण करूँगा -
तो मेरा पहला परिचय है:-
कही ऐसा तो नहीं कि आपको मै बे-अंदाज लगने लगा हूँ ? अगर ऐसा है तो भी कोई बात नहीं क्योकि -
लग्न से वृश्चिकराशी से वृषवर्ण से वैश्यवर्ग से मृगयोनी से सर्पगण से मनुष्य हूँ।
Friday, August 06, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, प्रश्नकाल, मेरी कविताएँ | 0 Comments
जल में रहकर मगर से बैर ?
मित्रों
आप सभी ने एक कहावत बहुत बार सुनी होगी :-
अब जो मेरी जीव्हा से निकल गया उसे खरा भी साबित करना होगा वर्ना कौन मानेगा ..?
आजकल तो वैसे भी मुफ्त की सलाह पर कोई ध्यान नहीं देता है , भले ही वो कितने ही काम की क्यों ना हो ।
तो चलिए अपने कथन को विसुद्ध तार्किक रूप से किसी निर्मेय , प्रमेय की तरह साबित करता हूँ :-
कथन :- " जल में रहना हो तो मगर से बैर करके रहो "
अर्थ :- जल में सुरक्षित रहना हो तो मगर से बैर करके रहो ।
तो फिर समझ लीजिये कि आप का काम तमाम !!!
Wednesday, August 04, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कूटनीति, गिद्ध साहित्त्य, जन-संवाद, दर्शन, प्रबंधन | 0 Comments
एकै साधे सब सधे
साथियों
© सर्वाधिकार प्रयोक्तागण 2010 विवेक मिश्र "अनंत" 3TW9SM3NGHMG
Sunday, August 01, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, जन-संवाद, समसामयिक | 0 Comments
एक पड़ोसी जनता की पाती एक पड़ोसी जनसेवक के नाम
सेवा में
स्वं-घोषित विकास पुरुष नितीश कुमार जी
ब्रेक...........
सीसी भरी गुलाब की , पत्थर पर पटक दिया।
बेशर्म सीसी तो ना टूटी , पत्थर चटक गया ।।
नोट :- कुछ ऐसा ही जुमला पहले के ज़माने के अधिकांश पत्रों में लिख जाता था मगर काल समय के अनुसार मैंने पुरातन को आज के स्वरुप के साथ लिखा है।
अब मै पत्र आगे लिखता हूँ-
"जब पूंछते है लोग हमसे , कब बेंचना ईमान है ?मै ये कहता हूँ सभी से , हर पल बिकाऊ ईमान है ।शर्त ये जो भाव हो , पाया ना कोई आज तक ।मेरा मोल दे दो मुझे , सब खोंल दूंगा राज तक ।हर चीज बिकती है यहाँ , खेल है सब भाव का ।
कौन क्या ले पायेगा , ये खेल नहीं है ताव का ।
कौन देता दाम है , कुछ भी बिना जांचे यहाँ ।
तो क्यों कोई कुछ बेंच दे, घाटे में अपना यहाँ ।
जिस छण मुझे मिल जायेगा, मोल मेरे भाव का।
सौदा करने को मै राजी , हो जाऊंगा ईमान का।
व्यर्थ झिकझिक ना करो, यदि दाम ना हो पास में ।
मुहमाँगा भाव ना मिला तो, इमानदार मै रहूँगा।।"
आप की एक पड़ोसी जनता
तो इन्ही शब्दों के साथ जय-राम जी की।
Friday, July 30, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कटाक्ष, जन-संवाद, प्रश्नकाल, मेरी कवितायेँ, समसामयिक | 1 Comments
पांडव बन कर रहें....
- युधिष्ठिर :- युद्ध में स्थिर रहने वाला धर्म ,विवेक , बैराग्य।
- भीम :- दृढ संकल्प, बल ।
- अर्जुन :- एकाग्रता, एकनिष्ठा ।
- नकुल :- कुलहीन ज्ञान ।
- सहदेव :- लगन (भक्ति) ।
तब"काल का चक्र जब,
रच रहा कुचक्र हो ।
और उससे बचने का ,
हो ना कोई रास्ता ।
द्वार सब बंद हो ,
और रास्ते भी तंग हों ।
बढ़ रहा कुचक्र हो ,
चल रहा नित चक्र हो ।
ध्यान रहे कि कुरुक्षेत्र की लडाई केवल द्वापर तक सीमित ना रहकर आज भी हमारे जीवन की दिन प्रतिदिन की घटना है ।बचने को काल से ,
दो ही हैं रास्ते ।
रोंक दो चक्र को ,
और तोड़ दो कुचक्र को।
या तोड़ दो चक्र को ,
और रोंक दो कुचक्र को ।
फिर ना कोई चक्र होगा ,
ना ही कुचक्र होगा ।।"
Thursday, July 29, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कूटनीति, जन-संवाद, दर्शन, प्रबंधन, मेरी कवितायेँ | 1 Comments
ईश्वर बनाम बेईमान सूदखोर
हे भगवान , क्या आप किसी बेईमान सूदखोर के समान है ?
अगर ऐसा नहीं हो सकता है तो आपसे अनुरोध है कि इसका फल (यदि मेरा कथन सत्य है तो मेरा इनाम अथवा यदि मेरा कथन असत्य है तो सही वस्तुस्थित का ज्ञान) मुझे तत्काल प्रदान करने कि कृपा करें।
- मै जितना ही और अधिक हिन्दू धर्म और उसके पाप पुण्य के उपदेशों का चिंतन मनन करता हूँ ,
- आपके इच्छा के विरुद्ध कुछ भी घटित ना होने के सिद्धांत को सुनता और स्वीकार करता हूँ,
- आपकी परम सत्ता को स्वीकार कर उसमें अपनी आस्था रखता हूँ,
- आपके कर्म फल,भाग्य,प्रारब्ध और उसके जन्मो-जन्मो तक चलने वाले चक्र के बारे में सोंचता हूँ,
- जब आपने ही इस संसार की और मानव की रचना की और आप अभी भी इतने सर्वशक्तिमान है कि आपके इच्छा के बिना कोई कार्य नहीं हो सकता या उसका फल प्राप्त नहीं हो सकता (पौराणिक काल से ही कहा जाता रहा है कि "हरी इच्छा बिन हिले ना पत्ता") तो कैसे कोई मानव गलत कार्य की तरफ अग्रसर हो जाता है ?
- अगर शैतान के कहने या चाहने से मानव ऐसा करता है जैसा कि कुछ अन्य धर्म कहते है तो फिर क्या शैतान भी आपके सामानांतर सत्ताधारी है? और अगर ऐसा नहीं है तो फिर आप क्यों नहीं रोकते ?
- और अगर आपने मानव की रचना की थी तो उसके मस्तिष्क को इस प्रकार क्यों बनाया कि वह गलत कार्य की ओर आकर्षित हो ? यह रचनाकार की त्रुटी नहीं है क्या ?
- और अगर आप किसी गलत कार्य हेतु जिम्मेदार नहीं है और मानव स्वं में इतना सक्षम है कि वो आपकी इच्छा के बिना गलत कार्य करता जाय तो क्या आपके "हरी इच्छा बिन हिले ना पत्ता का सिद्धांत गलत नहीं होता? फिर अगर रावण, कंस आदि महामानव (जो स्वं के स्तर पर अधित सक्षम हो गए थे ) ने आपकी सत्ता को मानाने से माना किया तो उन्हें आपने पुन: जन्म लेकर क्यों मारा? क्या यह आज काल के ज़माने जैसा गरीबो का अमीरों के द्वारा किया जाने वाला उत्पीडन जैसा नहीं था ?
- कहीं इस गलत कार्यों में आपकी मौन स्वीकृत तो नहीं रहती? जिससे मानव सदैव अपराध बोध के साथ जीवन जीता रहे और आपसे अपने किये के लिए क्षमा मांगता रहे और आप लगातार उसके साथ पाप पुण्य का खेल खेल कर अन्त आकाश में कही दूर अकेले मजा लेते रहें ?
- मैंने धर्म गुरुवों से सुना है और बहुत सी पुस्तकों में पढ़ा भी है कि मरने के बाद बुरे लोंगो को दंड दिये जाने हेतु नरक और अच्छी लोगों को स्वर्ग मिलता है। तो वहीँ उसका हिसाब क्यों नहीं ख़त्म कर देते है? फिर बकाया लगाकर पुन: क्यों धरती पर भेजते है ?
- क्या यह बेईमानी नहीं है कि खाता बंद नहीं होगा ?
सादर
आपकी ही बनायीं एक मानव रचना ( विवेक मिश्र )
"अगर तुम्हे कोई सताता है , दुखी करता है, तुम्हारे साथ अन्याय करता है और आप यह सोंचते है कि ईश्वर उसे इसका दंड देगा तो आपको यह भी सोंचना होगा कि हो सकता है यह आपके द्वारा पूर्व जन्म में उस व्यक्ति के साथ किये गए किसी अन्याय का दंड इस जन्म में उसके माध्यम से मिल रहा हो। अत: आपको अपने साथ अन्याय करने वाले को आगे दंड मिलने की केवल पचास प्रतिशत ही आशा करनी चाहिए और अन्यायी को दंड ना मिलाने पर व्यर्थ में ईश्वर को दोष नहीं देना चाहिए।"
Thursday, July 29, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कटाक्ष, धर्म-कर्म, प्रश्नकाल | 0 Comments
ब्लागाचार
स्वागतम
और चूँकि यह मेरा ब्लाग है तो मारे ख़ुशी के "वो आये मेरे ब्लाग पर, कभी मै अपने ब्लाग को तो कभी मेरे लाइव ब्लाग विजिटर फीडर में दर्ज हुए उनके आने के संकेत को देखता हूँ" (लाइव ब्लाग विजिटर फीडर यह देखने के लिए ही लगाया है कि देखे मशीनी सर्च इंजन के पर मारने के अलावां क्या कोई इन्सान भी मेरे ब्लाग पर आता जाता है या नहीं), साथ ही सोंचता हूँ कि वो क्या हसीन पल रहे होंगे जब आपने मेरे ब्लाग पर आने का फैसला किया होगा (यहों स्पष्ट कर दूँ की ये मै अपने पल के सन्दर्भ में बात कर रहा हूँ, आप के वो पल हसीन थे अथवा नहीं ये मै कैसे जान सकता हूँ हुजूर) ।
वैसे आप सोंच सकते है कि मै इतना ज्यादा नम्र होकर आपका स्वागत सत्कार क्यों कर रहा हूँ (और आपको ऐसा कुछ भी सोंचने का अधिकार भी है क्योंकि आज लगभग सभी देश आजाद है और उसके नागरिक स्वतंत्र)।
तो जनाब यह जान लें कि एक तो यह मेरे देश जम्बू दीप/आर्यावर्त/देवभूमि/भारतवर्ष/भारत/हिंदुस्तान/इण्डिया की परम्परा है कि द्वार पर आये हुए का चाहे वो आपका शत्रु ही क्यों ना हों,का पहले स्वागत-सत्कार किया जाना चाहिए फिर आगे पात्रता के अनुरूप कोई कार्यक्रम ।
फिर ऊपर से जैसे "करेला और नीम चढ़ा" (हालाँकि शायद यह गलत जगह पर कहा गया सही मुहावरा अथवा सही जगह पर कहा गया गलत मुहावरा है जो भी समझें),के अनुरूप मै जम्बू दीप के उत्तम प्रदेश में स्थित लखनपुर जिसे आजकल लखनऊ कहते है का रहने वाला हूँ और हमारे यहाँ तो गाली भी मान-सम्मान के साथ "आप" शब्द लगाकर दिया जाता है (जैसे "आपकी ...... का ........", "आप ....... है", आदि)।
और यहाँ तो मै आपका स्वागत कर रहा हूँ। हाँ अगर स्वागत में कुछ लखनउवा अंदाज कम दिखे तो फिर क्षमा कीजियेगा मै पिछले १०-१२ सालों से रोजी रोटी के चक्कर में उन इलाकों में घूमता रहा हूँ जहां के लिए कहा जाता है कि "यहां की साकी को भी मुह लगा लो तो जबान बिगड़ जाती है) ।
आपको बता दूँ की मैंने हिंदी की सजग रूप से पढ़ाई मात्र माध्यमिक स्तर तक ही की थी और उसे भी बहुत साल हों गए हालाँकि मै हिंदी साहित्य पड़ता रहता हूँ मगर उस समय मेरी आधी सजगता कहीं और ही होती है।
दूसरे आजकल हिन्गलिस का जमाना है तो आदत ख़राब हों गयी है।
तीसरे जैसा की आप को ऊपर बता चूका हूँ कि मै लखनऊ का हूँ तो लखनवी तहजीब के उर्दू के शब्द भी मेरे जबान पर घुले-मिले हैं ।
और सबसे बड़ी चौथी बात, रोमन से देवनागरी में परिवर्तन कि व्यवस्था, जरा सा ध्यान हटा कि ना जाने क्या से क्या शब्द और मात्रा हों जाये ,फिर या तो पुराना ही खोज खोज कर सुधार करते रहिये या कुछ नया कीजिये।
शब्दों पर ना जाये मेरे,बस भावों पर ही ध्यान दें।
खोजें नहीं मुझे शब्दों में,मै शब्दों में नहीं रहता हूँ।
जो कुछ भी मै लिखता हूँ, अपनी जबानी कहता हूँ।
ये प्रेम-विरह की साँसे हो,या छल और कपट की बातें हो।
सब राग-रंग और भेष तेरे,बस शब्द लिखे मेरे अपने है।
तुम चाहो समझो इसे हकीकत,या समझो तुम इसे फँसाना।
मुझको तो जो लिखना था, मै लिखकर यारो हुआ बेगाना
तो जनाब अब यहाँ इस पृष्ट पर मै अपनी लेखनी को विश्राम दे रहा हूँ और किसी अन्य पृष्ट पर आपके लिए कुछ नया करने का प्रयास करता हूँ तब तक जिसकी रचना हों चुकी है उसका आप आनंद लीजिये और आपने क्या महसूस किया अथवा अगर आपका महसूस तन्त्र यहाँ आने के बाद ख़राब हों गया तो भी उसके बारे में कमेन्ट बाक्स में अपना अमूल्य विचार अवश्य दीजियेगा ।
Saturday, July 24, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, जन-संवाद | 0 Comments
चिराग तले अँधेरा...।
Friday, July 23, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, जन-संवाद, दर्शन, प्रबंधन, व्यंग बाण | 0 Comments
साम दाम और दंड भेद - प्रबंधन के चार सूत्र
वेदों में लिखा है "साम दाम और दंड भेद" वह अचूक मन्त्र हैं जिससे तीनों लोकों के महिपलों , दसों दिशावों के लोकपाल , समस्त महिपाल एवं उनके अधीन समस्त भू-पाल एवं सामान्य जान को अपने अधीन करने में समर्थ है।
"साम दाम और दंड भेद" चतुर्मुखी हथियार है जो जन मानस के संचालन हेतु तभी अमोघ है जब इनका प्रयोग सजगता से किया जाय। ये मानव द्वारा प्रयोग किये जाने के अस्त्र हैं ना कि किसी मशीन के द्वारा। इसका प्रयोग कब, कहाँ,किस पर और किसके द्वारा किया जा रहा है उसके आधार पर निर्धारित किया जाता है कि इसके किस मुखाग्र से प्रहार किया जाय। इन्हें अचूक बनाये रखने के लिए आवश्यक है कि इनका प्रयोग किये जाते समय काल पात्र और स्थान का ध्यान रखा जाय। क्योंकि ये चारो अस्त्र सदैव एक सामान सभी पर प्रभावी नहीं होते है ना ही सभी व्यक्ति इसे समस्त रूपों में चलने के योग्य होते है ।
Wednesday, July 21, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कूटनीति, जन-संवाद, दर्शन, प्रबंधन | 0 Comments
दयनीय भाजपा के दया के पात्र गडकरी
"दयनीय भाजपा के दया के पात्र गडकरी" - गडकरी जी यह मै किसी प्रतिशोध में नहीं कह रहा हूँ ना ही व्यंग कर रहा हूँ क्योंकि ना तो मै कांग्रेसी हूँ, ना वामपंथी, ना मेरा लालू और मुलायम यादव से कोई नाता है, ना बुआ मायावती से निकट भविष्य में कोई लाभ प्राप्त होने की आशा है (बुआ मायावती इसलिए कहा क्योकि मेरे पिता और चाचा भी मतदाता है और वो उन्हें बहन मायावती कहते है) ।
हाँ मेरे जानने वाले अच्छे से जानते है कि अगर किसी के प्रति मुझमें ज्यादा अपनापन रहा है तो वो भाजपा ही है पर यह अपनापन कब तक चल पायेगा भगवान ही जाने क्योंकि भाजपा का मतदाता होने का अर्थ यह तो कदापि नहीं है कि मै भाजपा का अंध-भक्त हूँ ।
जनता दल के सम्बन्ध में एक घटिया जुमला आपने सुना होगा जिसका मर्यादित रूप आप को यहाँ बता देता हूँ "मुलायम सिंह यादव कि बुद्धि, वी पी सिंह का बल, मिटटी में मिल गया जनता दल"।
(अ-मर्यादित नाम की जगह जातिवाचक शब्द वाला और मिटटी की जगह जननांग वाला भी आप जानते ही होंगे मुझसे क्यों सीधे लिखवाकर मेरी छवि ख़राब कराएँगे)।
पर मै कभी धर्म जाति के भावनाओं में बहकर किसी दल का समर्थ नहीं रहा,जो दल तुष्टिकरण से हटकर राष्ट्र हित में लगा दिखा वही मेरा दल रहा।
लगता है मै भटक रहा हूँ ...
लोगो ने पूंछा अंगूठी कहा है तुरंत पहनो ,मैंने कहा कि अब क्या होगा जो होना था वो तो कल आप लोगों ने अंगूठी गिरा कर कर ही दिया। फिर भी लोग आशान्वित थे और मै भी जबरदस्ती का भाव खा रहा था तो मैंने भी लोगों से माफ़ी मंगवाते हुए उसे जेब से निकल कर पहन लिया और लोगो को भरोसा दिलाया लो मै हूँ ना सब ठीक हो जायेगा।
उधर अटल बाबा दिल्ली में धरने पर जा चुके थे, इधर इलाहाबाद हाई कोर्ट के विशेष जज ने सरकार के मुद्दे पर सुनवाई प्रारंभ कर दिया था।
चलिए अब वापस अपने मूल विषय पर आता हूँ ...........
अफ़सोस इस संसार में यह सब अनंत तक स्थायी नहीं रह सका और जहाँ एक तरफ समय के साथ-साथ मेरी सोने की अंगूठी घिसती गयी और उसमे दरार आने लगी (सोना जल्दी धिसता भी है और अगर उसमे मिलावट कम हो तब तो और भी जल्दी) वही दूसरी तरफ भाजपा भी घिसती गयी और उसमे दरार आने लगी ।
Friday, July 16, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कटाक्ष, जन-संवाद, प्रश्नकाल, राजनीत, समसामयिक | 2 Comments
माफ़ करो (मुलायम) सिंह
पहले ठगते हो जन के मन को फिर कहते हो भूल हो गयी.. ?
फिर से दो मौका हमको अब निष्ठांपूर्वक करेंगे सेवा ..!
स्वतंत्र धर्म-निरपेक्ष भारत को अस्थिर कर उसे जाति-पांति और संप्रदाय के खांचो में करने की सेवा....!
अहो पहले भी कहते थे कुछ लोग तुम्हे मुल्ला-आयाम सिंह !
क्यों जाति बदल ली तुमने जब साथ में आये कल्याण सिंह ?
पर इससे तुमको यह अधिकार नहीं मिल जाता है, जब जो चाहो वो पाठ पडावो , जैसा तुमको भाए वैसा सत्ता पाने को स्वांग रचावो ।
मित्र बताकर उसको अपना गलबहियां डाले फोटो खिचावाओ ।
रचो धर्म और धर्म-निरपेक्षता की तुम मनमानी परिभाषा,
फिर जब चाहो जिसको चाहो सांप्रदायिक बतलाओ ।
जन होने के नाते तुमको हक़ है जिसको चाहो मित्र बनाओ जिससे चाहो करो शत्रुता,
जैसा मन को भाए वैसा करते रहो संविधान की सीमा में।
पर क्या तुम भूल गए जिस क्षण कोई नेता होता है तब खो देता है अधिकार मनमाना स्वांग रचाने का।
पर तब रजवाड़ो की सत्ता थी जब राजा करते थे राज यहाँ ,
तब जनता नहीं हुआ करती थी केवल रंक रहा करते थे।
तुम राज वंश के नहीं हो राजा ना बेटा तेरा राजकुवर है ,
हाँ घर की दुकान है सपा अभी यह अमर सिंह कह गए यहाँ ।
अब लोकतंत्र है नेता जी, है वो भी समझदार जिन्हें देनी है मांफी
और मन को भाना कुत्ता मार के खाना नहीं रह गया है कृत्य मनमाना। ( परमिशन लेनी होगी जानवरों के सेवा दल से )
तब
थूको-चाटो , या पहले चाटो फिर थूको !
मै कब कहता? कि पहले थूक के तुमने सही किया या गलत किया था, या अब चाट के तुमने सही किया या गलत किया ?
पर यह केवल तब तक है जब तक थूक के छींटे ना जाएँ औरों पर।
"राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विवादित परिसर" तुम्हारे कहने से केवल मस्जिद नहीं हो जाता है ।
यह सत्य नहीं है नेता जी...!
वर्ना तुम्हे बताते हम, नेताओं के बंजर कितने खेत हो गए ।
Friday, July 16, 2010 | Labels: अनंत अपार असीम आकाश : http://vivekmishra001.blogspot.com, आलेख, कटाक्ष, जन-संवाद, प्रश्नकाल, मेरी कवितायेँ, राजनीत, व्यंग बाण, समसामयिक | 3 Comments
© सर्वाधिकार प्रयोक्तागण
ब्लागाचार by विवेक मिश्र "अनंत" is licensed under a Creative Commons Attribution-NonCommercial-NoDerivs 3.0 Unported License.
Based on a work at vivekmishra001.blogspot.com.
Permissions beyond the scope of this license may be available at http://vivekmishra001.blogspot.com.
अनुरोध
शब्दों पर ना जाये मेरे,बस भावों पर ही ध्यान दें।
अगर कहीं कोई भूल दिखे,उसे भूल समझकर टाल दें।
खोजें नहीं मुझे शब्दों में,मै शब्दों में नहीं रहता हूँ।
जो कुछ भी मै लिखता हूँ, अपनी जबानी कहता हूँ।
ये प्रेम-विरह की साँसे हो,या छल और कपट की बातें हो।
सब राग-रंग और भेष तेरे,बस शब्द लिखे मेरे अपने है।
तुम चाहो समझो इसे हकीकत,या समझो तुम इसे फँसाना।
मुझको तो जो लिखना था, मै लिखकर यारो हुआ बेगाना।
विवेक मिश्र 'अनंत'












